)
हेलीकॉप्टर का ड्रोन-वर्जन! U-Hawk का डिजाइन इंडियन आर्मी के IMRH को दे सकता है बड़ा फायदा; दनादन पहुंचेंगे हथियार
Zee News
U-Hawk IMRH project: इस हेलीकॉप्टर को सेना, नौसेना और वायुसेना तीनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया जा रहा है. हालांकि, वैश्विक सैन्य तकनीकें तेजी से मानव रहित प्रणालियों की ओर बढ़ रही हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए, भारत के रक्षा डिजाइनरों के लिए यह जरूरी हो गया है कि वे IMRH में भविष्य की मानव रहित क्षमताएं शामिल करें.
U-Hawk IMRH project: भारत अपनी सैन्य जरूरतों के लिए स्वदेशी मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर (IMRH) विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रहा है. इस परियोजना को गति देने के लिए, रक्षा विशेषज्ञ अमेरिकी एयरोस्पेस दिग्गज लॉकहीड मार्टिन द्वारा विकसित किए गए मानव रहित U-Hawk हेलीकॉप्टर के डिजाइन और परिचालन सिद्धांतों का अध्ययन कर रहे हैं. U-Hawk एक ऐसा हेलीकॉप्टर है जो पायलट के बिना ही सैनिकों और साजो-सामान को युद्ध क्षेत्र में पहुँचाने में क्रांति ला रहा है. IMRH में इस तरह की मानव रहित तकनीक को शामिल करने से भारतीय सेना के लिए रसद आपूर्ति और खतरनाक मिशनों को अंजाम देना ज्यादा सुरक्षित और प्रभावी हो जाएगा. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
