)
हेमंत सोरेन पर उन्हीं के विधायक ने लगाए ये 'आरोप', बताया क्यों सीएम को जाना पड़ा जेल
Zee News
हेम्ब्रम ने ऐसे समय में इस तरह के खर्च पर नाराजगी व्यक्त की जब झारखंड की बड़ी आबादी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए भी संघर्ष कर रही है. उन्होंने छोटा नागपुर काश्तकारी अधिनियम और संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम लागू करने की भी मांग की.
नई दिल्लीः झारखंड में नवगठित चंपई सोरेन सरकार के विधानसभा में विश्वास मत का सामना करने से एक दिन पहले रविवार को झामुमो के वरिष्ठ नेता लोबिन हेम्ब्रम ने दावा किया कि गलत सलाहकारों से घिरे रहने के चलते हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार रात यहां गिरफ्तार किया था.
More Related News
