
हुंदै ने अपनी स्पोर्टी कार I-20 N को किया लॉन्च, बुकिंग शुरू
Zee News
कंपनी ने कहा है कि इस मॉडल को देश के 97 शहरों में फैले 188 सिग्नेचर आउटलेट्स के जरिए बेचा जाएगा. कंपनी वर्तमान में ऐसे आउटलेट्स से टक्सन, एलांट्रा और अलकाज़र के सिग्नेचर ट्रिम्स जैसे मॉडल बेचती है.
नई दिल्लीः हुंदै मोटर इंडिया ने मंगल को आई-20 एन लाइन को लाॅन्च किया है. यह देश में प्रदर्शन केंद्रित एन लाइन उत्पाद श्रृंखला के तहत कंपनी का पहला मॉडल है. कंपनी का इरादा स्पोर्टी वाहन पसंद करने वाले अपने ग्राहकों की जरूरत को पूरा करना है. कंपनी ने कहा कि इस कार की बाहरी और आंतरिक साजसज्जा में काफी बदलाव कर इसे स्पोर्टी स्टाइल दिया गया है. यह मोटरस्पोर्ट से प्रेरित है. हुंदै मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एस एस किम ने कहा, ‘‘एन लाइन श्रृंखला यह सुनिश्चित करेगी कि स्पोर्टी और आनंद भरा ड्राइविंग अनुभव सभी को उपलब्ध हो.’’ कंपनी i20 N लाइन की बुकिंग शुरू कर दी है, जबकि कीमत की घोषणा सितंबर के पहले सप्ताह में होने की उम्मीद है. इस मॉडल को देश के 97 शहरों में फैले 188 सिग्नेचर आउटलेट्स के जरिए बेचा जाएगा. कंपनी वर्तमान में ऐसे आउटलेट्स से टक्सन, एलांट्रा और अलकाज़र के सिग्नेचर ट्रिम्स जैसे मॉडल बेचती है. 10 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार किम ने कहा कि कंपनी इस श्रृंखला के तहत अगले कुछ साल के दौरान और मॉडल लाएगी. हुंदै मोटर इंडिया के निदेशक (बिक्री, विपणन एवं सेवा) तरुण गर्ग ने कहा कि आई20 की पहले से ही मोटरस्पोर्ट को लेकर मजबूत विरासत है, क्योंकि आई20 कूपे हुंदै के लिए वर्ल्ड रैली चैंपियनशिप कार है. यह कार 120 पीएस की पीक पावर के साथ आती है, जो इसे 10 सेकंड से भी कम समय में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. कार में चार डिस्क ब्रेक, सनरूफ और छह एयरबैग भी दिया गया है, जो इसकी सवारी को सुरक्षित बनाती है.More Related News
