
हीरो-हिरोइन का बहुत देखा रोमांस, अब 3D एनिमेशन में देखिए ’दे चुकी दिल’ VIDEO साॅन्ग
Zee News
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायिका शाशा तिरुपति ने एक दिलचस्प 3डी एनिमेशन वीडियो के साथ अपने नवीनतम प्रयोग किए हैं. उनके एनिमेटेड लव सॉन्ग ’दे चुकी दिल’ को हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.
मुंबईः फिल्मों या वीडियो साॅन्ग में आपने नायक और नायिकाओं को रोमांस करते हुए तो आपने खूब देखा होगा, लेकिन गायिका शाशा तिरूपति ने गानों के फिल्मांकन में एक नया प्रयोग किया है. उन्होंने वीडियो साॅन्ग में इंसानों के बजाए 3डी एनिमेशन का इस्तेमाल किया है. खास बात यह है कि उनके 3डी एनिमेशन साॅन्ग को दर्शक पसंद भी कर रहे हैं. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायिका शाशा तिरुपति एक दिलचस्प 3डी एनिमेशन वीडियो के साथ अपने नवीनतम प्रेम गीत ’दे चुकी दिल’ को लेकर काफी उत्साहित हैं. यह गीत एक प्यार भरी कहानी को रोमांटिक अंदाज में बयां करता है, जिसमें एक लड़की अपनी मोहब्बत का इजहार करती है. गाने के बोल नुमन खोकर के जरिए लिखे गए हैं, संगीत मार्क डी म्यूज ने दिया है और इसका संगीत वीडियो तमाल दास द्वारा निर्देशित और एनिमेटेड किया गया है.
