
हीरो मोटोकॉर्प और गुरुग्राम प्रशासन ने कोविड केयर केंद्र बनाने के लिए हाथ मिलाया
NDTV India
हीरो मोटोकॉर्प ने गुरुग्राम के जिला प्रशासन के साथ शहर में एक अस्थायी 100 बेड वाला COVID-19 देखभाल केंद्र लगाने के लिए भागीदारी की है.
कई ऑटोमोटिव निर्माता कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई के लिए कदम बढ़ा रहे हैं. अब, हीरो मोटोकॉर्प ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उसने शहर में एक अस्थायी 100-बेड का COVID-19 देखभाल केंद्र शुरु करने के लिए गुरुग्राम के जिला प्रशासन के साथ भागीदारी की है. दोपहिया वाहन निर्माता अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) प्लेटफॉर्म - 'हीरो वी केयर' के तहत गुरुग्राम के सेक्टर 14 में गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में केंद्र की स्थापना करने में मदद करेगी. केंद्र चिकित्सा बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और जिले में प्रभावित लोगों के लिए राहत देने में मदद करेगा.












