
हिल स्टेशन और पर्यटन स्थलों पर कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर केंद्र सख्त, गृह सचिव ने की बैठक
Zee News
केंद्र सरकार ने हिल स्टेशनों और पर्यटन स्थलों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने के मामले पर सख्ती दिखाई है.
नई दिल्ली: हिल स्टेशन और पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की ओर से कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर केंद्र सरकार सख्त है. केंद्रीय गृह सचिव ने शनिवार को बैठक लेते हुए हिल स्टेशनों और पर्यटन स्थलों पर कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकारों की ओर से उठाए कदमों की समीक्षा की. लोगों से कहा पर्यटन के दौरान बरतें सावधानी इस बैठक के दौरान गोवा, हिमाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के समग्र प्रबंधन एवं लोगों के टीकाकरण की ताजा स्थिति पर चर्चा की गई. केंद्रीय गृह सचिव ने हिल स्टेशनों और अन्य पर्यटन स्थलों में कोविड-उपयुक्त व्यवहार की घोर अवहेलना को दर्शाने वाली मीडिया रिपोर्ट्स के मद्देनजर लोगों से सावधानी बरतने को कहा.More Related News
