
हिमाचल में नितिन गडकरी के सामने मचा हंगामा, CM के सिक्योरिटी ऑफिसर और SP के दर्मियान हुई हाथापाई
Zee News
इस झड़प की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है. घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में सुरक्षाकर्मी एसपी कुल्लु को लात मारता हुआ साफ देखा जा सकता है.
शिमला: हिमाचल प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर रियासती वज़ीरे आला के सुरक्षा आधिकारी और एसपी कुल्लु के दर्मियान जम कर हाथा-पाई हुई और लात-घूसे चले. ये सब कुछ केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) के सामने हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के इसतक्बाल के लिए भुंतर पहुंचे वज़ीरे आला जयराम ठाकुर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा अधिकारी और एसपी कुल्लू गौरव के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिली. ये घटना उस वक्त हुआ जब गडकरी किसानों से मिलने के लिए अपनी गाड़ी से उतरे. इसी दौरान किसानों की तरफ से कुल्लू के एसपी की हिमयात में जम कर नारेबाज़ी भी की गई और अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.More Related News
