
'हिजाब' पहनने पर ट्रोल हुईं Sana Khan का ट्रोलर को दो टूक जवाब, सुनाई खरी-खरी
Zee News
सना खान (Sana Khan) ने भले ही अपने एक्टिंग करियर को छोड़ दिया है, लेकिन अक्सर वह सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज और फोटोज वगैरह शेयर करती रहती हैं.
नई दिल्ली: बिग बॉस 6 की पूर्व कंटेस्टेंट सना खान (Sana Khan) ने अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कहने का फैसला करके सभी चौंका दिया था. इसके बाद उन्होंने मुफ्ती अनस सईद से शादी कर ली थीं. सना खान ने भले ही अपने एक्टिंग करियर को छोड़ दिया है, लेकिन अक्सर वह सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज और फोटोज वगैरह शेयर करती रहती हैं. चंद रोज़ पहले ही सना खान ने एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें सना ने हिजाब पहन रखा था. उनकी इस तस्वीर पर जहां कई लोगों ने उनके इस लुक के लिए उनकी तारीफ की, तो वहीं उनमें से कई लोगों ने उनके 'हिजाब' पहनने पर उनको काफी ट्रोल किया था. उसी का जवाब देते हुए सना खान ने ट्रोल को करारा जवाब दिया है.More Related News
