
हिंसा की जांच के लिए बंगाल दौरे पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के नायब सदर आतिफ रशीद
Zee News
आतिफ रशीद ने कहा की मैं मंगल से जुमे तक मगरबी बंगाल में रहूंगा और चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच के लिए मालदा और मुर्शिदाबाद का दौरा करूंगा.
कोलकाताः मगरबी बंगाल में असेम्बली चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामले में अब अल्पसंख्यक आयोग भी दखल देगा. इसकी तहकीकात करने के लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के नायब सदर और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के जरिए बनाई गई टीम के मेंबर आतिफ रशीद बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों का दौरा कर रहे हैं. मंगलवार से शुक्रवार तक रशीद मालदा और मुर्शिदाबाद में हिंसा से मुतासिर इलाकों में पीड़ितो से बातचीत करेंगे. रशीद ने कहा की मैं मंगल से जुमे तक मगरबी बंगाल में रहूंगा और चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच के लिए मालदा और मुर्शिदाबाद का दौरा करूंगा. पहले के दौरे में टीम पर हमले का लगाया था इल्जाम आतिफ रशीद इससे पहले राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के 7 सदस्यों की टीम में भी शामिल थे. ये टीम भी बंगाल का दौरा कर चुनाव बाद हुई हिंसा के बारे में अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है. आतिफ रशीद ने इस दौरे के दौरान 29 जून को कोलकाता के जादवपुर इलाके में कुछ नामालूम शख्स के जरिए टीम पर हमला करने का इल्जाम लगाया था. हालांकी इस मामले में दक्षिण उपनगरीय संभाग के पुलिस उपायुक्त राशिद मुनीर खान ने कहा था कि रशीद या राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के किसी सदस्य ने पुलिस में ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी.More Related News
