
हार्ट अटैक से नहीं हुई Sidharth Shukla की मौत! राखी सावंत ने दिए अहम इशारे
Zee News
उन्होंने वीडियो में कहा, सिद्धार्थ की डेथ ने हिला के रख दिया है बहुत ज्यादा, लेकिन अभी-अभी पता चला है कि सिद्धार्थ को हार्ट अटैक नहीं हुआ था तो फिर कैसे उनकी जान गई?
नई दिल्ली: टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) पिछले दिनों इस दुनिया को अलविदा कह गए. अचानक यह खबर सुनकर हर कोई हैरान है. उनके निधन को लेकर तरह तरह की बातें सामने आ रही हैं. उनके फैंस अपने चहीते स्टार की मौत की वजह जानने की आवाज उठा रहे हैं. इसी कड़ी में बॉलीवुड डांसर राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने भी वीडियो जारी कर बड़ी बात कही है. उन्होंने वीडियो में कहा, सिद्धार्थ की डेथ ने हिला के रख दिया है बहुत ज्यादा, लेकिन अभी-अभी पता चला है कि सिद्धार्थ को हार्ट अटैक नहीं हुआ था तो फिर कैसे उनकी जान गई? उन्होंने बताया कि साढ़े तीन घंटे अलग-अलग डॉक्टर्स ने पोस्टमार्टम किया और उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा कि हार्ट अटैक से जान नहीं गई तो किस चीज से गई है. पता करने के लिए बहुत सारी चीजों को जांच के लिए भेजा गया है, मैं बहुत फिक्रमंद हूं.More Related News
