)
हाथरस के पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
Zee News
हाथरस में हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवार से नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मुलाकात की. राहुल ने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. वहीं पीड़ित परिवार ने मेडिकल में लापरवाही की बात कही. भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें से 17 अलीगढ़ से थे और 19 लोग हाथरस से थे.
नई दिल्लीः Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन से शुक्रवार सुबह अलीगढ़ में मुलाकात की. राहुल गांधी सुबह दिल्ली से सड़क मार्ग से हाथरस के लिए रवाना हुए. राहुल गांधी सुबह करीब 7.15 बजे अलीगढ़ के पिलखना गांव पहुंचे. | Uttar Pradesh: Congress MP Rahul Gandhi reaches the residence of a victim of the Hathras stampede, in Aligarh.
More Related News
