
हाजीपुर में जमीनी विवाद में धारदार हथियार से दंपति की हत्या, 2 घायल
Zee News
एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि मृतकों की पहचान शशि ठाकुर एवं उनकी पत्नी संगीता देवी के तौर पर हुई है. इस घटना में हरिनारायण एवं उनकी चंद्रावती देवी घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है.
Hajipur: बिहार के वैशाली जिले पटेढ़ी बेलसर थाना क्षेत्र में शनिवार को आपसी विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले और धारदार हथियार में एक दंपति की हत्या कर दी गई. इस घटना में दो अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
जमीन विवाद में जमकर हुई मारपीट पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जमीन को लेकर पहले से ही पट्टीदारों (गोतिया) के बीच विवाद चला आ रहा था. इसी बीच शनिवार को भी दोनों परिवारों के बीच झगड़ा शुरू हुआ. इस दौरान लाठी-डंडे और धारदार हथियार से एक-दूसरे पर हमले किए गए, जिससे पति-पत्नी की मौत हो गई. इस घटना में दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हुए हैं.
