)
हवा में 'राख' होंगे यूरोपीय विमान! रूस ने बेलारूस में S-400 का किया महा-अपग्रेड, NATO का बचना नामुमकिन?
Zee News
S-400 missile system Russia: रूस ने बेलारूस में तैनात अपने सबसे शक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्टम S-400 के रखरखाव और उसकी क्षमता को बनाए रखने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है. दरअसल, रूस ने बेलारूस को इन मिसाइल प्रणालियों को लंबे समय तक चालू रखने के लिए तकनीकी सहायता और जरूरी साजो-सामान की एक बड़ी खेप भेजी है. इसका मकसद पूर्वी यूरोप में नाटो की बढ़ती गतिविधियों का मुकाबला करना है.
S-400 missile system Russia: बेलारूस और रूस के बीच सैन्य संबंध अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं. बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने पहले ही साफ कर दिया था कि उनके देश की सुरक्षा रूस के बिना अधूरी है. इसी के तहत रूस ने अपने सबसे आधुनिक S-400 Triumf एयर डिफेंस सिस्टम को बेलारूस की धरती पर तैनात किया था. अब खबर यह है कि रूस इस सिस्टम को न केवल चालू रख रहा है, बल्कि इसके 'सस्टेनमेंट' यानी रखरखाव और मजबूती के लिए भारी निवेश और तकनीकी मदद भी दे रहा है. यह अपग्रेड ऐसे समय में हो रहा है जब पोलैंड और यूक्रेन की सीमाओं पर तनाव चरम पर है.
