)
हवा में पलटी मारेगा भारत का AMCA! ADA और DRDO मिलकर तैयार करेंगे 3D थ्रस्ट वेक्टरिंग, लड़ाकू विमान होगें और भी घातक
Zee News
3D Thrust Vectoring Technology: AMCA को 120 किलो न्यूटन थ्रस्ट वाले स्वदेशी इंजन के साथ 3D थ्रस्ट वेक्टरिंग नोजल मिलता है. तो यह विमान की उड़ान और लड़ाकू क्षमता को पूरी तरह बदल सकता है. पुराने फाइटर जेट हवा में दिशा बदलने के लिए पंखों और कंट्रोल सरफेस पर निर्भर रहते हैं., लेकिन थ्रस्ट वेक्टरिंग में इंजन का एग्जॉस्ट भी विमान को मोड़ने में मदद करता है.
3D Thrust Vectoring Technology: भारत के लड़ाकू विमानों को अधिक फुर्तीला और घातक बनाने की दिशा में लंबे समय से काम चल रहा है. एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) और DRDO मिलकर इस पर काम कर रहे हैं. दोनों ने पहले ही घातक स्टेल्थ ड्रोन के लिए टू-डायमेंशनल थ्रस्ट वेक्टर कंट्रोल पर काम कर चुके हैं. अब एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के लिए थ्री-डायमेंशनल (3D) थ्रस्ट वेक्टरिंग तकनीक को लेकर भी चर्चा चल रहा है. : देश-दुनिया, जियो-पॉलिटिक्स, इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, इंडियन नेवी, हथियारों और डिफेंस की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
