)
हवा में उड़ती ये मशीन करेगी पाकिस्तान का काम तमाम, इंडियन एयरफोर्स के हाथ लगे अमेरिकी अटैकर्स
Zee News
AH 64E Apache attack helicopters: अमेरिका से ये खतरनाक हेलीकॉप्टर लेने का फैसला तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान फरवरी 2020 में लिया गया था. यह सौदा $800 मिलियन का था, जिसमें कई देरी के बाद अब डील के मुताबिक, हेलीकॉप्टर मिलने वाले हैं.
Indian Air force: भारत के लिए अच्छी खबर है. इसमें भी सेना के लिए ज्यादा अच्छी खबर है, क्योंकि उसकी शक्ति और बढ़ने वाली है. देश तब सलामत है, जब सेना हर तरीके से सफल हो. ऐसे में भारतीय सेना को हर प्रकार से मजबूत किया जा रहा है. इसी दिशा में एक हवा में उड़ने वाली ऐसी मशीन, जिसको अटैक हेलीकॉप्टर कहा जाता है, वह अमेरिका से आने वाला है. लंबे समय से भारतीय सेना को इन हेलीकॉप्टरों का इंतजार था. काफी समय से इनकी डेडलाइन बढ़ती जा रही थी.
More Related News
