
हवा में उड़कर निगरानी कर सकेंगे भारतीय जवान, जानिए क्या है जेटपैक सूट की खासियत
Zee News
भारत चीन सीमा सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर निगरानी के लिए भारतीय सेना आधुनिक उपकरणों से लैस हुई है. अब इन उपकरणों में एक नया नाम 'जेटपैक सूट' भी शामिल हो सकता है.
नई दिल्लीः भारत चीन सीमा सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर निगरानी के लिए भारतीय सेना आधुनिक उपकरणों से लैस हुई है. अब इन उपकरणों में एक नया नाम 'जेटपैक सूट' भी शामिल हो सकता है. फिलहाल भारतीय सेना ने ब्रिटिश कंपनी 'ग्रेविटी इंडस्ट्रीज' द्वारा बनाए गए जेटपैक सूट का परीक्षण कर रही है. आगरा में इंडियन आर्मी ने एयरबोर्न ट्रेनिंग स्कूल में इस उपकरण परीक्षण और प्रदर्शन किया गया है.
जानिए इस सूट की खासियत इंग्लैंड की ग्रेविटी इंडस्ट्रीज के संस्थापक, रिचर्ड ब्राउनिंग ने अपने जेटपैक सिस्टम का डेमो भारतीय सेना को दिया है. आगरा में जटपैक सूट पहनकर सड़क, जल निकाय और खेतों के ऊपर से उड़ते हुए वीडियो भी साझा किया गया है. यहां आगरा में ब्राउनिंग को जेडपैक सूट की मदद से उड़ते हुए देखा गया. भारतीय सेना के लिए जो जेटपैक सूट प्रदर्शित किया, उसमें जेट इंजन हैं. जिनमें मुख्य उपकरण पीठ पर है. दो दोनों हाथों पर इस पूरे सिस्टम का कंट्रोल है जिससे हवा में उड़ने वाले व्यक्ति को नेविगेट करने में मदद मिलती है.
