)
हवा के बाद जमीन पर भी कोई नहीं होगा भारतीय सेना का सानी, टैकों को मजबूत करेगा DRDO का ये कदम
Zee News
DRDO ने 90% स्वदेशी तकनीक से 1500 हॉर्सपावर वाला DATRAN टैंक इंजन विकसित किया है. यह इंजन जल्द ही मोबिलिटी ट्रायल्स के लिए तैयार है. इसका उपयोग अर्जुन टैंक में होगा. यह कदम भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को बढ़ाएगा और विदेशी इंजनों पर निर्भरता कम करेगा.
भारतीय सेना ने हवा में अपनी ताकत का लोहा पहले ही मनवा लिया है और अब जमीन पर भी उसकी मजबूती और बढ़ने जा रही है. DRDO ने स्वदेशी तकनीक से 1500 हॉर्सपावर क्षमता वाला नया टैंक इंजन तैयार किया है, जो भारतीय टैंकों की रफ्तार और दमखम दोनों बढ़ाएगा. यह इंजन ना सिर्फ विदेशी इंजनों पर निर्भरता खत्म करेगा बल्कि 'मेक इन इंडिया' अभियान को भी नई उड़ान देगा. आने वाले दिनों में जब यह इंजन अर्जुन टैंक में फिट होकर मैदानी ट्रायल्स में उतरेगा, तो यह भारतीय सेना के जमीनी ऑपरेशनों में एक बड़ी कामयाबी का संकेत होगा.
More Related News
