
हरियाणा: Facebook पर दोस्ती के बाद लड़की को मिलने बुलाया, फिर जंगल में 25 लोगों ने किया गैंगरेप
Zee News
Facebook friend allegedly gang-raped girl: पीड़िता का आरोप है कि सागर नाम के युवक ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद शादी के लिए घरवालों से मिलने के लिए बुलाया था और इसके बाद वह उसे जंगल में ले गया, जहां 25 लोगों ने गैंगरेप किया.
पलवल: हरियाणा के पलवल जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की एक लड़की के साथ 25 लोगों ने मिलकर गैंगरेप (Gangrape in Palwal) किया. मामला 3 मई का है. अब लड़की की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि कुछ दिन पहले उसकी दोस्ती रामगढ़ के रहने वाले सागर से हुई थी. 3 मई को सागर ने लड़की को शादी के लिए अपने परिवार के लोगों से मिलने के लिए होडल बुलाया. जब लड़की वहां पहुंची तब सागर उसे अपने घर ले जाने के बजाय रामगढ़ गांव के पास जंगल में ले गया, जहां 25 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया.More Related News
