
हरभजन सिंह की डेब्यू फिल्म 'फ्रेंडशिप' का गाना 'आजा चल तू वहां' रिलीज, वायरल हुआ Video
NDTV India
हरभजन सिंह (Harbhajan Singh), एक्शन किंग अर्जुन और लोसलिया की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म एक संपूर्ण मनोरंजन पैकेज होने वाली है
भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) जल्द ही फिल्मी दुनिया में अपनी नई पारी की शुरुआत करने वाले हैं. आज हरभजन का बर्थडे भी है. लिहाजा, टफेनड स्टूडियोज लिमिटेड ने 'फ्रेंडशिप' (Friendship) नामक फिल्म के साथ सिल्वर स्क्रीन पर उनके डेब्यू की घोषणा कर दी है. इसी के साथ इस फिल्म का गाना 'आजा चल तू वहां' (Aaja Chal Tu Wahan) भी रिलीज किया गया है. विश्व क्रिकेट के दिग्गज हरभजन सिंह (Harbhajan Singh), एक्शन किंग अर्जुन और लोसलिया की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म एक संपूर्ण मनोरंजन पैकेज होने वाली है. निर्माताओं ने सिंह और उनके दोस्तों के साथ 'रापचिक' अवतार में एक दिलचस्प पोस्टर साझा किया है और साथ ही एक लिरिकल वीडियो भी शेयर किया है जिसने हमें अधिक प्रत्याशित कर दिया है.More Related News

Ramadan 2026: आज से शुरू हो रहा रमजान, आखिर खजूर से ही क्यों खोला जाता है रोजा? जानिए इसकी खास वजहें
Ramadan 2026: खजूर एक ऐसा फल है जो तुरंत एनर्जी देने के लिए जाना जाता है.












