
हम सभी की अपनी मजबूरियां लेकिन मिलकर काम करने के अलावा कोई विकल्प नहीं: सोनिया गांधी
Zee News
सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने 19 विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर अगले लोक सभा चुनाव के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है. सोनिया ने 2024 के लिए व्यवस्थित ढंग से योजना बनाने की अपील की है.
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने शुक्रवार को विपक्षी दलों से 2024 के लोक सभा के चुनाव के लिए एकजुट होने का आह्वान किया और कहा कि देश के संवैधानिक प्रावधानों और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों में विश्वास रखने वाली सरकार के गठन के लिए विपक्ष की पार्टियों को अपनी विवशताओं से ऊपर उठना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि इस समय विपक्षी दलों की एकजुटता राष्ट्रहित की मांग है और कांग्रेस अपनी ओर से कोई कमी नहीं रखेगी. NCP प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने भी विपक्षी दलों का आह्वान किया कि देश के लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बचाने के लिए सभी को साथ मिलकर काम करना चाहिए. श्रीमती सोनिया गांधी जी की पहल पर आज समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों की बैठक संपन्न हुई। वर्चुअली आयोजित की गई इस बैठक में सम्मिलित होकर अपने विचार व्यक्त किए। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कांग्रेस समेत 19 विपक्षी दलों के नेताओं की डिजिटल बैठक में संसद के हालिया मानसून सत्र (Monsoon Session) के दौरान दिखी विपक्षी एकजुटता का उल्लेख किया और कहा, ‘मुझे भरोसा है कि यह विपक्षी एकजुटता संसद के आगे के सत्रों में भी बनी रहेगी. परंतु व्यापक राजनीतिक लड़ाई संसद से बाहर लड़ी जानी है.’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘निश्चित तौर पर हमारा लक्ष्य 2024 का लोक सभा चुनाव है. हमें देश को एक ऐसी सरकार देने के उद्देश्य के साथ व्यवस्थिति ढंग से योजना बनाने की शुरुआत करनी है कि जो स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों और संविधान के सिद्धांतों और प्रावधानों में विश्वास करती हो.’ — Sharad Pawar (@PawarSpeaks)More Related News
