
हथियार और ड्रग्स के साथ दबोचे गए थे 10 पाकिस्तानी, कोर्ट ने ATS की हिरासत में भेजा
Zee News
करोड़ों रुपड़े के मादक पदार्थों और हथियारों के साथ पकड़े गए 10 पाकिस्तानियों को गुजरात की एक अदालत ने एटीएस की हिरासत में भेज दिया है.
नई दिल्ली: गुजरात की एक अदालत ने 26 दिसंबर को बीच समुद्र से 280 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ और बड़ी मात्रा में हथियारों के साथ पकड़े गए 10 पाकिस्तानी नागरिकों को गुरुवार को 12 दिन के लिए आतंकवाद रोधी दस्ते की हिरासत में भेज दिया.
पाकिस्तानी नौका में सवार थे 10 लोग एटीएस की ओर से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय तटरक्षक बल के कर्मियों ने सोमवार तड़के गुजरात तट के निकट अरब सागर में एक पाकिस्तानी नौका को रोका था, जिसमें 10 लोग सवार थे.
More Related News
