
हज 2021 को लेकर केंद्रीय मंत्री नकवी ने की जायज़ा बैठक, वैक्सीनेशन पर दिया जोर
Zee News
इस बैठक में सऊदी अरब में भारत के सफीर डा. औसाफ सईद, जेद्दा में कौंउसल जनरल ऑफ इंडिया शाहिद आलम, केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय के सीनियर ऑफिसर वीडियो कॉन्फ्ऱेंसिंग के जरिए शामिल हुए.
नई दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज हज हाउस मुंबई में हज 2021 के सिलसिले में जायज़ा बैठक की सदारत की. बैठक में हज की तैयारियों को लेकर तफसीली चर्चा की गई. इसके अलावा, कोरोना वैक्सीनेशन मुहिम को लेकर कौमी सतह पर पड़े पैमाने पर आगाही मुहिम चलाने पर चर्चा की गई. इस बैठक में सऊदी अरब में भारत के राजदूत डा. औसाफ सईद, जेद्दा में कौंउसल जनरल ऑफ इंडिया शाहिद आलम, केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय के सीनियर ऑफिसर वीडियो कॉन्फ्ऱेंसिंग के जरिए से शामिल हुए. बैठक में हज कमेटी ऑफ इंडिया के सीईओ एम ए खान और दूसरे अधिकारी मौजूद थे.More Related News
