
हज 2021 के लिए नहीं जा सकेंगे हिंदुस्तानी मुसलमान, सिर्फ इन लोगों को ही मिलेगी इजाज़त
Zee News
सऊदी अरब ने शनिवार को ऐलान किया है कि इस साल भी हज में सिर्फ मुल्क के ही लोगों को आने का मौका मिलेगा.
जेद्दाह: सऊदी हुकूमत ने कोरोना वायरस वबा के मद्दे नज़र इस साल बाहरी लोगों के लिए हज को रद्द कर दिया है. सऊदी अरब ने शनिवार को ऐलान किया है कि इस साल हज में सिर्फ मुल्क के ही लोगों को आने का मौका मिलेगा. मुल्क के 60 हजार लोगों को हज में जाने की इजाज़त होगी जिन्हें वैक्सीन लग चुकी है. सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक हज मंत्रालय का कहना है कि इस साल महदूद तादाद में सिर्फ मुल्क के लोगों के लिए ही हज की इजाजत होगी. 18-65 साल की उम्र के लोग जो हज करना चाहते हैं तो उन्हें वैक्सीन लगवानी होगी. उन्हें लंबे वक्त तक रहने वाली कोई बीमारी भी नहीं होनी चाहिए.More Related News
