
हजारीबाग: 16 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार
Zee News
पड़ोसी गांव के रहने वाले पांच मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने छात्रा का अपहरण कर लिया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया और घटना का वीडियो बना लिया.
Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग जिले में 16 साल की एक किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौठे ने कहा कि पांच में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी दो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
अधिकारी ने कहा कि घटना दारू थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार रात उस समय हुई जब छात्रा और उसके दो साथी तालाब के पास गए थे. उन्होंने बताया कि पड़ोसी गांव के रहने वाले पांच मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने छात्रा का अपहरण कर लिया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया और घटना का वीडियो बना लिया.
