
हजारीबाग में पुलिस को बड़ी सफलता! नक्सली संगठन के नाम पर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
Zee News
हजारीबाग में नक्सलियों के नाम पर रंगदारी वसूलने वाले अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस इससे पूछताछ में जुटी हुई है. अपराधी से कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है.
Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. यहां पुलिस ने गिद्दी थाना क्षेत्र के उरीमारी इलाके से मोहम्मद जब्बार नाम के एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, मोहम्मद जब्बार नक्सली संगठन के नाम पर रंगदारी मांगता था. व्यवसायी ने की थी शिकायत दरअसल, आरोपी मोहम्मद जब्बार ने एक व्यवसायी से रंगदारी की मांग की थी. इतना ही नहीं, आरोपी व्यवसायी को नक्सली संगठन से जुड़े होने की धमकी भी दे रहा था, जिसके चलते परेशान होकर कारोबारी ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद जब्बार को गिरफ्तार कर लिया.More Related News
