
हजारीबाग में नाबालिग से 'हैवानियत', गैंगरेप केस में 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश
Zee News
हजारीबाग में इंटर की छात्रा से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों पर शिकंजा कसा है, लेकिन 2 आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है.
Hazaribagh: झारखंड, एक बार फिर मासूमियत को रौंदने वाली घटना से हिल कर रह गया है. हजारीबाग में नाबालिग लड़की से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन 2 आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. वहीं पीड़ित लड़की अस्पताल में भर्ती है.
हजारीबाग में इंटर की छात्रा से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों पर शिकंजा कसा है. पुलिस ने आशीष महतो, दीपक महतो और विनोद महतो उर्फ गुलाब को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी दारू थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं, हालांकि दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. इस मामले में 3 नामजद और 2 अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस के मुताबिक मामले के स्पीडी ट्रायल की भी सिफारिश की जाएगी, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाई जा सके.
