
हंगामे के बिना अफगानिस्तान को छोड़कर जाना नामुमकिन था : US राष्ट्रपति जो बाइडेन
NDTV India
अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्वीकार किया कि अमेरिका समर्थित अफगान सरकार के तेजी से पतन होने से वह स्तब्ध थे. उन्होंने कहा कि तालिबान अमेरिकियों को बाहर निकलने में सहयोग कर रहा है, लेकिन उन लोगों को कुछ और कठिनाई हो रही है जिन्होंने हमारी मदद की थी, जब हम वहां थे.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने बुधवार को कहा कि हंगामे कि बिना अफगानिस्तान (Afghanistan) को छोड़ना संभव नहीं था, इसलिए संयुक्त राज्य अमेरिका ने विजयी तालिबान से लोगों के पलायन के लिए सुरक्षित रास्ता देने का अनुरोध किया था. काबुल हवाई अड्डे पर निराश करने वाले दृश्यों के बीच, जहां अमेरिकी सेना हजारों लोगों को निकालने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है, जो बाइडेन अफगानिस्तान में 20 साल के अमेरिकी युद्ध को समाप्त करने के अपने फैसले पर कायम रहे.More Related News

2025 में दुनिया का सबसे प्रदूषित देश रहा पाकिस्तान, भारत के इस शहर ने Pollution रैंकिंग में किया टॉप
World Pollution Report: पाकिस्तान है दुनिया का सबसे प्रदूषित देश

न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर लैंडिग के दौरान प्लेन और ट्रक की भीषण टक्कर, हादसे में दोनों पायलटों की मौत
US Plane Collision: न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर लैंडिग के दौरान प्लेन और ट्रक की भीषण टक्कर











