
स्वदेशी Covaxin का US ने माना लोहा, कहा- Alpha और Delta वेरिएंट्स के खिलाफ है प्रभावी
Zee News
स्वदेशी कोविड वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin) को अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) ने कोरोना वायरस के अल्फा और डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ खासी असरदार माना है. इसे लेकर एनआईएच ने 2 अध्ययन किए थे.
वॉशिंगटन: स्वदेशी कंपनी भारत बायोटेक (Bharat Biotech) द्वारा विकसित की कोविड-19 कोवैक्सीन के असरकारी होने की बात को अब अमेरिका ने भी मान लिया है. अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) ने अपनी जांच में पाया है कि कोवैक्सीन (Covaxin) डोज लेने के बाद शरीर में बनने वाली एंटीबॉडीज COVID-19 के अल्फा और डेल्टा वेरिएंट्स से लड़ने में प्रभावी हैं. एनआईएच ने कहा है, 'वैक्सीन लेने वाले लोगों के ब्लड सीरम पर हुए 2 अध्ययन से पता चलता है कि टीके से जो एंटीबॉडीज बनती हैं, वह ब्रिटेन और भारत में मिले कोरोना के B.1.1.7 (अल्फा) और B.1.617 (डेल्टा) वेरिएंट्स पर असरदार हैं.' हालांकि कोवैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के नतीजे अब तक प्रकाशित नहीं हुए हैं और दूसरे चरण के नतीजे काफी अच्छे रहे थे.More Related News
