)
स्विट्जरलैंड नहीं, ये देश बन रहा भारत के घुमक्कड़ों की पहली पसंद! नहीं लगता कोई वीजा; जानें कैसे पहुंचे
Zee News
Albania visa for Indians: साल 2025 में भारतीय पर्यटकों की संख्या में 103 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. यह आंकड़ा के पहले चार महीनों की है. इसे अब तक का सबसे बड़ा उछाल माना जा रहा है. जो इस देश की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है. भारतीय नागरिकों के लिए अल्बानिया यात्रा के कई आसान विकल्प मौजूद हैं. भारतीय पासपोर्ट धारक ऑनलाइन ई-वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं.
Albania visa for Indians: भारतीय यात्रियों के लिए अल्बानिया तेजी से एक पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है. यूरोप पर बसा यह देश बेहद खूबसूरत है. यहां जाने के लिए भारतीयों को शेंगेन वीजा की जरूरत नहीं होती है. इससे यात्रा काफी आसान हो जाती है. बीते कुछ सालों में अल्बानिया ने भारतीय पर्यटकों के बीच खास पहचान बनाई है. : देश-दुनिया, जियो-पॉलिटिक्स, इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, इंडियन नेवी, हथियारों और डिफेंस की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
