
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 10 राज्यों में आ रहे हैं कोरोना के 74 प्रतिशत मामले, महाराष्ट्र सबसे आगे
Zee News
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश के कुल नए मामलों में से 74 प्रतिशत 10 राज्यों में से हैं, सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित लोग महाराष्ट्र में हैं.
नई दिल्ली: एक दिन में देश में सामने आ रहे मामलों में से 74.53 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों में दर्ज किये जा रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने रविवार को बताया कि भारत में संक्रमण के 3,49,691 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,69,60,172 हो गई है. मंत्रालय के मुताबिक 10 राज्यों की सूची में कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान अन्य राज्य हैं. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 67,160 नए मामले सामने आए. उसके बाद उत्तर प्रदेश से 37,944, जबकि कर्नाटक में 29,438 नए मामले मिले.More Related News
