
स्वामी रामदेव के आश्रम में मिला था इस महिला सांसद को अपना लाइफ पार्टर, फिर इस तरह रचाई थी शादी
Zee News
महाराष्ट्र के अमरावती लोक सभा सीट से आज़ाद सांसद नवनीत कौर राणा (Navneet Kaur Rana) संसद में पिछले दिन मनसुख हिरेन हत्या का मामला उठा कर एक बार फिर सुर्खिोयों में हैं.
मुंबई: महिला सांसद नवनीत कौर राणा (Navneet Kaur Rana) ने संसद में मनसुख हिरेन हत्या का मामला उठा कर महाराष्ट्र में महा विकास अघाडी सरकार पर कई आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि जिस पुलिस अधिकारी को 16 साल तक निलंबित रखा गया, उसे महाराष्ट्र में महा विकास अघाडी सरकार आते ही बहाल क्यों कर दिया गया? मामले को संसद में उठाने के बाद नवनीत राणा ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को चिट्ठी लिखकर आरोप लगाया था कि शिवसेना सांसद अरविंद सावंत (Arvind Sawant) ने उन्हें जेल में डालने और देख लेने की धमकी दी है. आज उन्होंने कहा है कि वह शिवसेना सांसद अरविंद सावंत (Arvind Sawant) के ख़िलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी.More Related News
