
स्वर्ण मंदिर में युवक ने किया बेअदबी का प्रयास, गुस्साई भीड़ ने जमकर पीटा, मौत
Zee News
एसजीपीसी के सदस्यों ने बेअदबी के प्रयास करने वाले युवक को पकड़ा. जब उसे एसजीपीसी कार्यालय ले जाया जा रहा था, तब गुस्साई भीड़ ने उसकी बुरी तरह पिटाई की.
अमृतसरः अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में शनिवार शाम कथित तौर पर बेअदबी का प्रयास करने वाले उत्तर प्रदेश के व्यक्ति की गुस्साई भीड़ ने पिटाई कर दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. यह घटना उस समय हुई जब वह व्यक्ति पवित्र स्थल पर सुनहरी ग्रिल फांदकर तलवार उठाने के बाद उस स्थान के पास पहुंच गया, जहां सिख ग्रंथी पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ कर रहा था.
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) कार्यबल के सदस्यों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया. जब उसे एसजीपीसी कार्यालय ले जाया जा रहा था, तब गुस्साई भीड़ ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. मृतक के शव को पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई.
More Related News
