)
स्वदेशी काल भैरव ड्रोन इंटरनेशनल मंच पर गरजा, क्रोएशिया में सिल्वर जीतकर दिखाया दम, भारत अब ड्रोन गेम का नया खिलाड़ी!
Zee News
Indian Kaal Bhairav Drone: भारत डिफेंस के सेक्टर में तेजी से आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहा है. अब भारतीय हथियारों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है. इसकी शुरूआत काल भैरव ड्रोन से हुई है. जिसे क्रोएशिया में सिल्वर मेडल मिला है.
Indian Kaal Bhairav Drone: भारतीय डिफेंस कंपनिया अब दुनिया में नाम कमा रही हैं. मेड इन इंडिया ड्रोन को दुनिया के समाने सम्मान मिला है, जो भारत को तकनीकी सेक्टर में आत्मविश्वास पैदा करेगा. यह सम्मान भारतीय फ्लाइंग वेज डिफेंस एंड एयरोस्पेस कंपनी की वजह से मिला है. दरअसल क्रोएशिया के जाग्रेब में आयोचित 23वें इंटरनेशनल एग्जिबिशन ऑफ इनोवेशन 2025 में कंपनी ने अपने काल भैरव ड्रोन को प्रदर्शित किया है. इस एग्जिबिशन में काल भैरव को सिल्वर मेडल मिला है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
