)
स्टील्थ नहीं… अब ‘स्पीड का बाप’ आएगा! DRDO की नई हाइपरसोनिक मिसाइल ने चीन-रशिया को भी टेंशन में डाला!
Zee News
New indigenous hypersonic Cruise missile: DRDO की नई हाइपरसोनिक मिसाइल डेवलपमेंट का रक्षा मंत्रालय ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में जिक्र करते हुए इसे उपलब्धि बताया है. जिससे स्पष्ट हो गया है कि DRDO की नई हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल के 500 करोड़ का बजट भी रिलीज हो गया है.
New indigenous hypersonic Cruise missile: रक्षा मंत्रालय ने वार्षिक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में DRDO की नई हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का भी जिक्र किया गया है. नई हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल ET-LDHCM (Enabling Technologies for Long Duration Hypersonic Cruise Missile) को रक्षा मंत्रालय उपलब्धि बताया है. इससे पहले की रिपोर्ट के मुताबिक डीआरडीओ को इस मिसाइल के लिए 500 करोड़ बजट की जरूरत थी. वहीं रक्षा मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट में इस मिसाइल का जिक्र है, जिससे स्पष्ट हो गया है कि मंत्रालय ने बजट की मंजूरी दे दी है. हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल डेवलपमेंट की दिशा में DRDO को कुछ तकनीकी सफलता भी मिली है.
