
स्कोडा ने जनवरी 2021 में बिक्री में देखी 7% की गिरावट
NDTV India
जनवरी 2021 में स्कोडा ऑटो इंडिया की कुल बिक्री 3,009 यूनिट रही, दिसंबर 2021 की बिक्री की तुलना में यह 7 प्रतिशत की गिरावट है.
स्कोडा ऑटो इंडिया ने जनवरी 2022 के लिए मासिक बिक्री संख्या जारी की है, जिसके मुताबिक इस दौरान कंपनी ने 3,009 कारों की बिक्री की है. दिसंबर 2021 में बेचे गए 3,234 वाहनों की तुलना में, कार निर्माता ने जनवरी में बिक्री में लगभग 7 प्रतिशत की गिरावट देखी है. हालांकि, जनवरी 2021 में बेची गई 1,004 कारों की तुलना में, स्कोडा ने बिक्री में तीन गुना वृद्धि दर्ज की है और लगभग 200 प्रतिशत की वृद्धि देखी है. हालाँकि, हमें इस बात पर विचार करना चाहिए कि जनवरी 2021 में कंपनी की लोकप्रिय कार कुशक बिक्री पर नहीं थी.
More Related News













