
स्कॉटलैंड: पहली सिख सांसद ने गुरबाणी के नाम लिया शपथ, संसद में गूंजा-'जो बोले सो निहाल'...
Zee News
पाम गोसल न सिर्फ पहली सिख महिला सांसद बनी हैं, बल्कि भारतीय मूल की पहली महिला भी हैं, जो स्कॉटलैंड की संसद के लिए चुनी गईं.
वेल्स: स्कॉटलैंड की पहली सिख सांसद पाम गोसल ने पद की शपथ ली. उन्होंने गुरबाणी की पंक्तियों का उल्लेख कर पद की शपथ ली. इस दौरान वो अपने साथ गटकी साहिब को भी लाईं थी. उन्होंने स्कॉटलैंड की संसद में शपथ लेने के दौरान 'वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह' का नारा भी लगाया. पाम गोसल न सिर्फ पहली सिख महिला सांसद बनी हैं, बल्कि भारतीय मूल की पहली महिला भी हैं, जो स्कॉटलैंड की संसद के लिए चुनी गईं. इस बार उनके साथ एक अन्य अश्वेत महिला महिला कौकब स्टीवर्ट ने भी चुनाव जीता है. स्टीवर्ट पाकिस्तानी मूल की पहली महिला पॉलिटिशियन हैं, जो स्कॉटलैंड की संसद के लिए चुनी गईं हैं.More Related News
