
स्कूटी पर बेटी को बैठा देख गुस्से से लाल हुए बाप-बेटे, बॉयफ्रेंड को कुल्हाड़ी से काट डाला
Zee News
पिछले रविवार आमला थाना इलाके के ग्राम लाखापुर में हुए युवक के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. युवक की हत्या गांव के ही एक बाप-बेटे ने की थी. कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतारने के बाद लाश बीड़ नाले में फेंक दी थी.
इरशाद हिंदुस्तानी/बैतूल: पिछले रविवार आमला थाना इलाके के ग्राम लाखापुर में हुए युवक के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. युवक की हत्या गांव के ही एक बाप-बेटे ने की थी. कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतारने के बाद लाश बीड़ नाले में फेंक दी थी. हत्या की वजह आरोपी की बेटी से मृतक के प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं. आरोपियों ने घटना वाले दिन बेटी को मृतक की स्कूटी पर बैठे देख लिया था. इसी लड़की बाप इतना गुस्साया कि उसने युवक की हत्या कर दी. इस घिनौने काम में उसका साथ नाबालिग बेटे ने भी दिया था. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. आमला टीआई सुनील लाटा के मुताबिक 18 जुलाई की सुबह 100 डायल पर सूचना मिली थी कि ग्राम लाखापुर मे बीड़ नाला के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. मृतक की पहचान स्टैंड आमला निवासी सूरज पिता इलु उर्फ अशोक काछेवार के रूप में हुई थी.More Related News
