
सौतेले बेटे ने की शराबी पिता की हत्या, UP के बिजनौर का है मामला
Zee News
UP के बिजनौर में सौतेले पुत्र ने अपने शराबी पिता की हत्या कर दी. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. कहा जा रहा है कि शराबी पिता कामेन्द्र एक अन्य महिला से विवाह कर उसे घर ले आया था.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सौतेले पुत्र ने शराबी पिता के सिर पर वार कर कथित रूप से हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल बिजनौर जिले के मंडावर थाने के रतनपुर रियाया गांव का कामेन्द्र, असम की एक महिला से विवाह कर उसे अपने घर ले आया था. उस महिला के पहले पति से मनोज सहित 2 बच्चे हैं जो उसके साथ ही आ गए. पुलिस के अनुसार शनिवार रात शराबी कामेन्द्र (48) गहरे नशे में घर आया जिसकी वजह से उसका पत्नी और मनोज से विवाद हो गया. इस बात से गुस्से में आकर मनोज ने चूल्हे की फूकनी कामेन्द्र के सिर पर दे मारी जिससे उसकी मौत हो गई.
