
सोशल मीडिया पर भी सबसे आगे हमारा संवाद, राष्ट्रवाद की बात करने में हम नंबर-1: शमशेर सिंह
Zee News
ज़ी हिंदुस्तान के मैनेजिंग एडिटर शमशेर सिंह ने कहा, 'हमारी टैगलाइन है ''हमारा संवाद राष्ट्रवाद'' और हम सिर्फ राष्ट्रवाद की बात करना चाहते हैं और यही कर रहे हैं. साथ ही हम उन तमाम लोगों से जुड़ना चाहते हैं जो राष्ट्रवादी सोच के हैं.
कोलकाता: ज़ी हिंदुस्तान का कॉन्क्लेव 'हिंदुस्तान की बात' (Hindustan Ki Baat) शनिवार को कोलकाता में आयोजित हुआ. इस कॉन्क्लेव में देश और प्रदेश के आर्थिक विकास में योगदान देने वाले उद्योग जगत की तमाम हस्तियां शामिल हुईं. कार्यक्रम में ज़ी हिंदुस्तान के मैनेजिंग एडिटर शमशेर सिंह (Zee Hindustan Managing Editor Shamsher Singh) भी मौजूद रहे. इस दौरान शमशेर सिंह ने कार्यक्रम में शामिल हुए मेहमानों को धन्यवाद देते हुए कहा, 'कोलकाता वो मात्रा अकेला शहर है जो अपनी ऊंघती विरासत को सलीके से संभालकर रख रहा है.' 'हिंदुस्तान की बात' कोलकाता से LIVE 'हिंदुस्तान की बात' कोलकाता से LIVE 'सिर्फ राष्ट्रवाद की बात करने आए हैं' उन्होंने कहा कि कोलकाता की खास बात यह है कि 'एक बार जो कोलकाता आता है उसके दिल के किसी कोने में यह शहर बस जरूर जाता है.' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ज़ी हिंदुस्तान की टैगलाइन है 'हमारा संवाद राष्ट्रवाद' और हम सिर्फ राष्ट्रवाद की बात करना चाहते हैं और यही कर रहे हैं. साथ ही हम उन तमाम लोगों से भी जुड़ना चाहते हैं जो राष्ट्रवादी सोच के हैं. अभी देखें:More Related News
