
सोनू सूद ने जरूरतमंदों को बेड्स, दवाईयां और ऑक्सीजन दिलाने के लिए लॉन्च किया ऐप, देखें Tweet
NDTV India
सोनू सूद (Sonu Sood) ने ट्वीट किया: अब पूरा देश साथ आएगा. जुड़िए मेरे साथ टेलिग्राम चैनल पे इंडिया फाइट्स विद कोविड पर हाथ से हाथ मिलाएंगे. देश को बचाएंगे.
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) जरूरतमंद लोगों की मदद करने को लेकर अकसर सुर्खियों में रहते हैं. उनके ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब पढ़े जाते हैं. देश में अब एक बार फिर कोरोना वायरस ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. आए दिन अस्पतालों में बेड्स, दवाईयां और ऑक्सीजन की किल्लत की खबरें आ रही हैं. अब सोनू सूद (Sonu Sood) ने इन परेशानियों को ध्यान में रखते हुए एक ठोस कदम उठाया है. दरअसल, सोनू सूद (Sonu Sood) ने एक टेलिग्राम ऐप लॉन्च किया है और इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए दी है.More Related News

Ramadan 2026: आज से शुरू हो रहा रमजान, आखिर खजूर से ही क्यों खोला जाता है रोजा? जानिए इसकी खास वजहें
Ramadan 2026: खजूर एक ऐसा फल है जो तुरंत एनर्जी देने के लिए जाना जाता है.












