
सैनिकों को जल्द मिलने जा रहा 'सुरक्षा कवच', भारतीय सेना खरीदेगी 1750 FICV
Zee News
FICV हर तरह के इलाके में सैनिकों को रासायनिक, जैविक और न्यूक्लियर हथियारों (CBRN) के हमलों से सुरक्षित रख सकेंगे. साथ ही ये अंदर बैठे सैनिकों को हमले के समय बाहर निकलने पर उन्हें फायरिंग से मदद कर सकें.
नई दिल्ली: भारतीय सेना (Indian Army) को और आधुनिक कॉम्बैट व्हीकल्स के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा. सेना ने 1750 Futuristic Infantry Combat Vehicles (Tracked) यानि FICV खरीदने के लिए शुरुआती टेंडर जारी कर दिया है. जिस कंपनी को चुना जाएगा उसे 75 से 100 FICV हर साल भारतीय सेना को देने होंगे. भारतीय सेना अभी रूसी BMP इस्तेमाल करती है जो चार दशक तक पुराने हो चुके हैं. FICV को इंफेंट्री कॉम्बेट व्हीकल भी कहते हैं जिसमें सवार सैनिकों को टैंक की तरह का बख्तर दुश्मन से सुरक्षित रखता है और वो दुश्मन पर भारी हथियारों से गोलाबारी कर सकते हैं. भारतीय सेना ने बुधवार को टेंडर जारी किया है जिसमें पाकिस्तान की सीमा यानि रेगिस्तान, मैदान और चीनी सीमा पर पूर्वी लद्दाख, उत्तरी सिक्किम और उत्तराखंड के इलाके में 15000 फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर काम करने में सक्षम FICV बनाने के प्रस्ताव मांगे गए हैं. इन्हें दिन और रात में धूल, रेत या खराब मैदानों में तेज रफ्तार में चलने में सक्षम होना चाहिए. ये FICV- 20 से लेकर 45 डिग्री तापमान में कार्रवाई करने के लिए बनाए जाएंगे. इनमें दुश्मन के टैंक, बख्तरबंद गाड़ियों, हेलीकॉप्टर और दूसरे हथियारों को तबाह करने की काबिलियत होनी चाहिए.More Related News
