
सेना ने ऐतिहासिक शिव मंदिर का कराया पुनर्निर्माण, यहीं पर हुई थी 'जय जय शिवशंकर...' गाने की शूटिंग
Zee News
इस शिव मंदिर में राजेश खन्ना-मुमताज स्टारर फिल्म 'आपकी कसम' के चर्चित गाने 'जय जय शिवशंकर... ' की शूटिंग हुई थी.
गुलमर्ग: भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में निर्जन पड़े और पूरी तरह से भुला दिए गए एक प्राचीन शिवमंदिर का न सिर्फ जीर्णोद्धार कराया, बल्कि दशकों के बाद श्रद्धालुओं के लिए भी खुलवा दिया. सेना को इस काम मैं स्थानीय लोगों से भी मदद मिली. इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन ने भी मदद की. इस मंदिर का निर्माण साल 1915 में महाराजा हरि सिंह की पत्नी महारानी मोहिनी बाई सिसोदिया ने करवाया था. गुलमर्ग में स्थित इस मंदिर को सेना की बटालियन ने स्थानीय लोगों की मदद से फिर से मरम्मत करके ठीक किया है. मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों को भी नया रूप दिया गया और सेना के जवानों ने फिर से रास्तों का सही ढंग से निर्माण किया है.More Related News
