
सूरत में केजरीवाल के रोड शो पर गुजरात बीजेपी अध्यक्ष के हमले का केजरीवाल ने दिया जवाब
NDTV India
गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सी आर पाटिल ने ट्वीट कर कहा था कि तीन शहरों के नगरपालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी के 100% प्रत्याशियों, दो शहरों में 90% से ज़्यादा और एक शहर में 50% से ज़्यादा प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई हैं.
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal's roadshow) ने गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटील (CR Patil) के ट्वीट का माकूल जवाब दिया है. केजरीवाल ने शुक्रवार को सूरत में रोड शो किया.












