
सुल्तानपुर: मतदान से पहले प्रधान प्रत्याशी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, गांव में पुलिस तैनात
Zee News
गुरुवार रात एक गांव के प्रधान पद के प्रत्याशी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई
सुल्तानपुर/आशीष श्रीवास्तव: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में गुरुवार रात एक गांव के प्रधान पद के प्रत्याशी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है. शांति व्यवस्था के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.More Related News
