
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 30 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
Zee News
भारत में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सुप्रीमो दिनेश गोप को गिरफ्तार कर लिया गया है. एनआईए और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में इसकी गिरफ्तारी नेपाल से हुई है.
नई दिल्लीः भारत में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सुप्रीमो दिनेश गोप को गिरफ्तार कर लिया गया है. एनआईए और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में इसकी गिरफ्तारी नेपाल से हुई है. पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के आतंक का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उसपर झारखंड सरकार ने 25 लाख रुपये का इनाम तो वहीं, एनआईए की ओर से इस पर 5 लाख का इनाम घोषित किया गया था. यानी कुल मिलाकर दिनेश गोप 30 लाख का इनामी नक्सली था.
More Related News
