
सुब्रत रॉय के अंतिम संस्कार में नहीं आ रहे दोनों बेटे, जानें अब कौन देगा मुखाग्नि?
Zee News
Subrata Roy Funeral: सुब्रत रॉय के बेटे सुशांतो रॉय और सीमांतो विदेश में हैं, इस कारण वे अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे. लिहाजा, उनका 16 साल का पोता हिमांक अपने दादा को मुखाग्नि देगा.
नई दिल्ली: Subrata Roy Funeral: सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर लखनऊ के सहारा शहर लाया जा चुका है. यहां पर लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े हैं. इनमें फ़िल्मी जगत से लेकर सियासत से जुड़े लोग भी हैं. सहारा शहर से शव को भैंसाकुंड लाया जाएगा, यहीं पर उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी. लेकिन हैरानी की बात ये है कि रॉय के विदेश में हैं, वे अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाएंगे.
More Related News
