
सुबह टहलने निकलीं British Diplomat से बाइक सवार ने की छेड़छाड़, आरोपी की तलाश में जुटी Chandigarh Police
Zee News
चंडीगढ़ में मॉर्निंग वॉक पर निकलीं ब्रिटिश राजनयिक के साथ बाइक सवार ने छेड़छाड़ की. राजनयिक ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वो वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग निकला. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
चंडीगढ़: एक महिला ब्रिटिश राजनयिक (Female British Diplomat) के साथ चंडीगढ़ (Chandigarh) में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि महिला राजनियक बुधवार सुबह पौने 6 बजे टहलने के लिए निकली थीं. वह लॉन टेनिस एसोसिएशन कॉम्प्लेक्स की ओर जा रही थीं, तभी सेक्टर 10 में बाइक सवार एक बदमाश ने उसके साथ बदतमीजी की.
‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार, राजनयिक (Diplomat) ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि वह चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में रहती हैं. वह बुधवार सुबह को लॉन टेनिस एसोसिएशन कॉम्प्लेक्स की ओर टहलते हुए जा रही थीं. तभी बाइक पर आए एक शख्स ने उन्हें पीछे से धक्का दे दिया. वह आरोपी के पीछे दौड़ीं और उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा.
