
सुफना वीडियो अल्बम के ‘कबूल है’ गाने को लेकर सिंगर एमी विर्क ने मांगी माफी, गाने से हटाया ‘रसूल’ शब्द
Zee News
पंजाबी सिंगर और अदाकार एमी विर्क पर गीत के जरिए मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगा था इल्जाम. जामा मस्जिद के नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने पंजाब सरकार से गायक ऐमी विर्क की खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की थी.
लुधियानाः पंजाबी वीडियो अल्बम ’सुफना’ के ’’कबूल है’’ गाने के सिंगर और अदाकार एमी विर्क और गीतकार जानी ने अपनी गलती मानकर माफी मांगी है. उन्होंने कहा है कि उनका मकसद इस गाने को लेकर अच्छा था, किसी का दिल दुखाना नहीं थी. फिर भी ऐसा हुआ हो तो वह सभी लोगों से माफी मांगते हैं. दरअसल, पंजाबी सिंगर एमी विर्क पर मुस्लिमों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का इल्जाम लगा था. लुधियाना जामा मस्जिद के नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने चार दिन पहले पंजाब सरकार से गायक ऐमी विर्क के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की थी. एमी विर्क के 'कबूल है' गाने में 'रसूल' शब्द का किया गया था इस्तेमाल मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी ने गायक एमी विर्क पर इल्जाम लगाया है कि विर्क ने अपने ’’कबूल है’’ गाने में इस्लाम के अखिरी पैगंबर मोहम्मद साहब (स.) की बेअदबी की है. नायब शाही इमाम ने कहा कि इस्लाम धर्म में अल्लाह की तरफ से आखिरी रसूल हजरत मुहम्मद सल्ललाहु अलैही वसलम को सबसे बड़ा दर्जा दिया गया है. वह अल्लाह के आखरी रसूल (नबी) हैं. उनके खिलाफ किसी तरह की गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.More Related News
