
सुप्रीम कोर्ट से एक 'शेर जज' चला गया : जस्टिस रोहिंटन फली नरीमन के रिटायर होने पर बोले CJI
NDTV India
जस्टिस रोहिंटन फली नरीमन को 7 जुलाई 2014 को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था. वह सुप्रीम कोर्ट बार के केवल चौथे वरिष्ठ वकील हैं जिन्हें जज के रूप में पदोन्नत किया गया. जस्टिस नरीमन प्रख्यात न्यायविद फली एस नरीमन के बेटे हैं.
सुप्रीम कोर्ट में दूसरे वरिष्ठ जज जस्टिस रोहिंटन फली नरीमन ( Justice Rohinton Fali Nariman) गुरुवार को रिटायर हो गए. परंपरा के मुताबिक वह सीजेआई एनवी रमना के साथ बेंच में बैठे . इस दौरान सीजेआई एनवी रमना ने कहा कि जस्टिस आरएफ नरीमन के सेवानिवृत्त होने के साथ सुप्रीम कोर्ट ने एक शेर जज को खो दिया है, जो अपनी विद्वता, स्पष्टता और विद्वतापूर्ण कार्य के लिए जाने जाते हैं. सीजेआई ने कहा कि जस्टिस नरीमन ने अपने 7 साल के कार्यकाल में 13565 केस सुने हैं. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस दौरान कहा कि सुप्रीम कोर्ट में जिस वरिष्ठ वकील को मैंने सबसे पहले ब्रीफ किया वो जस्टिस रोहिंटन थे, इसलिए ये दिन मेरे लिए बहुत खास हैं. जस्टिस रोहिंटन हमेशा अपने बनाए नियमों के मुताबिक चले.











