
सुप्रीम कोर्ट में वैक्सीन पर सुनवाई के दौरान जब सुनाई देने लगी सोनिया गांधी की आवाज
NDTV India
कांग्रेस अध्यक्ष की आवाज सुनते ही सब हंस पड़े. दरअसल सुप्रीम कोर्ट में वैक्सीन आदि को लेकर सुनवाई शुरू होनी थी, तभी कपिल सिब्बल ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को फोन कर कंट्रोल रूम को उन्हें अनम्यूट करने को कहा. इसके बाद पी चिदंबरम ने भी आग्रह किया तो तुषार मेहता ने उनको भी अनम्यूट करने के लिए कहा. तभी सोनिया गांधी की आवाज सुनाई देने लगी जो कि कोविड पर ही बोल रही थीं. तब सब हंसने लगे और कपिल सिब्बल ने कहा कि इसे बंद कीजिए.
कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले एक अजीब स्थिति तब पैदा हो गई जब एकाएक सोनिया गांधी की आवाज सुनाई देने लगी. कांग्रेस अध्यक्ष की आवाज सुनते ही सब हंस पड़े. दरअसल सुप्रीम कोर्ट में वैक्सीन आदि को लेकर सुनवाई शुरू होनी थी, तभी कपिल सिब्बल ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को फोन कर कंट्रोल रूम को उन्हें अनम्यूट करने को कहा. इसके बाद पी चिदंबरम ने भी आग्रह किया तो तुषार मेहता ने उनको भी अनम्यूट करने के लिए कहा. तभी सोनिया गांधी की आवाज सुनाई देने लगी जो कि कोविड पर ही बोल रही थीं. तब सब हंसने लगे और कपिल सिब्बल ने कहा कि इसे बंद कीजिए.











